Edited By Updated: 21 Jun, 2016 10:40 AM
डल्हौजी रोड पर बोलैरो गाड़ी की बस के साथ टक्कर....
पठानकोट(आदित्य): डल्हौजी रोड पर बोलैरो गाड़ी की बस के साथ टक्कर होने के चलते बोलैरो चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके चलते दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी पहचान चालक सुरिन्द्र व सहचालक राजन निवासी गांव पत्तर खुर्द जालंधर के रूप में हुई।
घायल राजन ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति गत रात्रि 11 बजे जालंधर से दूध, दही, पनीर व लस्सी लेकर पठानकोट छोडऩे के लिए आ रहा था, जैसे ही उनकी गाड़ी डल्हौजी रोड पर पहुंची तो चालक को नींद की झोंका आ गया। इसके चलते बोलैरो गाड़ी डल्हौजी रोड पर खड़ी हिमाचल प्रदेश की बस से जा टकराई, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।