Edited By Updated: 04 Oct, 2015 02:08 PM
अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना जहां हर नागरिक की ज़िम्मेदारी बनती है, वहीं प्रशासन की भी बड़ी ज़िम्मेदारी है कि वे ..
पठानकोटः अपने आस-पास को साफ-सुथरा रखना जहां हर नागरिक की ज़िम्मेदारी बनती है, वहीं प्रशासन की भी बड़ी ज़िम्मेदारी है कि वे लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। कई बार प्रशासन की अनदेखी के कारण ही लोगों को बड़े हादसे का शिकार होना पड़ता है।
कुछ ऐसा ही हुआ इस परिवार के साथ भी, जिनकी बेटी का जन्मदिन वाला दिन मातम में बदल गया। जन्मदिन वाले दिन 2 साल की मासूम बच्ची रिधिमा दुनिया से विदा हो गई।
जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में 2 साल की मासूम रिधिमा की जहरीला पानी पीने से मौत हो गर्इ। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि 2 दिन पहले बच्ची के पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्होंने एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।इ लाज के दौरान शनिवार को अचानक पेट दर्द बढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गर्इ।
उधर, बच्ची की मौत से गुस्साएं लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि वार्ड में पिछले 15 दिनों से सीवर का गंदा पानी आ रहा था। इसके साथ लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे पार्षद को कई बार बताया गया लेकिन उन्होने ध्यान नहीं दिया।