Edited By Updated: 03 Aug, 2015 12:27 PM
कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने का हौसला और जज्बा बुलंद हो तो कामयाबी आपके कदम खुद-ब-खुद चुम लेगी।
जालंधरः कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने का हौसला और जज्बा बुलंद हो तो कामयाबी आपके कदम खुद-ब-खुद चुम लेगी। कुछ ऐसा ही हौसला आरती सिंह में देखने को मिली है, जिसने सवा साल पहले एक भयानक हादसे में अपनी एक टांग खो दी थी।
दरअसल, पेशे से ड्रेस डिजाइनर आरती यू.पी. की रहने वाली है। अगस्त 2007 में आरती रोजगार की तलाश में जालंधर आईं थी, जहां उसने आई.पी.एल. प्लेयर्स के लिए कर्इ ड्रैस डिजाइन किए।
इस बीच आरती ने कार दुर्घटना में अपनी एक टांग खो दी। बताया जा रहा है कि कार को 14 साल का लड़का चला रहा था। इस बड़े हादसे के बाद आरती की रिकवरी में महीनों तो लग गए लेकिन उसकी हिम्मत नहीं छूटी। आरती कुछ करना चाहती थी इसलिए उसने अागे बढ़ने की चाह रखी।
शायद इसलिए आज बिना टांग के एक रियलिटी शो के लिए अारती डांस प्रैक्टिस कर रहीं हैं। माडल टाऊन की एक डांस अकैडमी में ट्रैनिंग ले रही आरती ने कहा कि वन लैग डांसर शुभरीत कौर से प्रेरणा मिलने के बाद उसने रियलिटी शो की चुनौती को स्वीकार किया है।