आई.एस. के निशाने पर कुंभ मेला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 12:28 AM

is kumbh mela targets

अमरीका और यूरोप के कई शहरों पर लोन वुल्फ अटैक करवाने के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) की बुरी नजर अब भारत पर है। उसने भारत में ऐसे हमले की धमकी दी है।....

नई दिल्ली: अमरीका और यूरोप के कई शहरों पर लोन वुल्फ अटैक करवाने के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) की बुरी नजर अब भारत पर है। उसने भारत में ऐसे हमले की धमकी दी है। आई.एस. की यह धमकी मलयालम भाषा में दी गई है। इस ऑडियो क्लिप में आई.एस. ने केरल के त्रिसूरपुरम और कुंभ जैसे प्रमुख त्यौहार के समय लोन वुल्फ अटैक की धमकी दी है।

इस हमले में गैर-मुसलमान लोगों को निशाना बनाने की बात कही गई है। यह ऑडियो एक सीक्रेट चैट ग्रुप की ओर से जारी किया गया है जिसे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से सहानुभूति रखने वाला माना जाता है। इस ऑडियो क्लिप में केरल के कसरगॉड इलाके के निवासी अब्दुल रशीद अब्दुल्ला की आवाज बताई जा रही है जो आई.एस. में भर्ती हो गया था। यह क्लिप केरल में सक्रिय आई.एस. के संगठन दौलातुल इस्लाम का 50वां ऑडियो क्लिप है। इसमें कहा गया है कि सच्चा मुसलमान भारत में नहीं रह सकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!