नाबालिगा पर रखता था बुरी नजर,मौका मिला तो ले भागा

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 05:42 PM

the lovers escape girlfriend

नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता  ने बताया कि  उसकी नाबालिग बेटी (17) जो पहले अपने ननिहाल लुधियाना के एक गांव में पढ़ती थी।

नवांशहर (त्रिपाठी):नाबालिगा को शादी का झांसा देकर भगाने का पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता  ने बताया कि  उसकी नाबालिग बेटी (17) जो पहले अपने ननिहाल लुधियाना के एक गांव में पढ़ती थी। उस पर उसी गांव का ही लड़का मनदीप सिंह उर्फ बब्बा पुत्र नछतर सिंह गलत नजर रखता था।इस कारण करीब 8-9 माह पहले वह उसे अपने पास नवांशहर ले आया था।

 गत 11 सितम्बर को रात करीब 8-9 बजे उसकी लड़की उन्हें बिना बताए कहीं चली गई। उसकी वह पहले अपने तौर पर तलाश करते रहे, परन्तु वह कहीं नहीं मिली। उसको शक है की उक्त मनदीप सिंह उर्फ बब्बा उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर कही भगा कर ले गया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपनी नाबालिग लडकी को बरामद करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!