Edited By Updated: 26 May, 2016 12:14 AM
जिला नवांशहर की पुलिस ने एक आतंकी को पकडऩे मे सफलता हासिल की है। सूत्रो से...
नवांशहर/राहों(मनोरंजन/ प्रभाकर): बब्बर खालसा के सरगर्म सदस्य को पुलिस द्वारा काबू किया गया है। नवांशहर के डी.एस.पी. मुख्त्यार राय व एस.एच.ओ. गुरदयाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ जाडला टी प्वाइंट राहों पर चैकिंग करने के लिए नाका लगाकर खड़े थे कि तभी एक मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि अरविंद्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह जाति जट्ट निवासी पल्लियां खुर्द जोकि आतंकी संगठन बब्बर खालसा का सदस्य है, वह बब्बर खालसा में नई भर्ती के लिए सिख नौजवानों को उकसा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान अरविंद्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे उसके आकाओं ने संगठन में नई भर्ती करके धार्मिक व सामाजिक नेताओं का जानी-माली नुक्सान करके सम्प्रदायिक तनाव पैदा करने के आदेश दिए थे। इसके लिए उसकी पिछले दिनों अपने साथियों के साथ एक बैठक भी हुई थी जिसमें इस मुहिम को आगे चलाने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने पर विचार-विमर्श किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना राहों में मामला दर्ज कर लिया गया है जिसे आज नवांशहर की अदालत में पेश किया गया।