Edited By Updated: 24 Apr, 2016 08:46 PM
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव राज कुमार नारंग आज यहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।...
नवांशहर: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव राज कुमार नारंग आज यहां आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव नारंग ने कहा कि वह आप में इसलिए शामिल हुए क्योंकि उनका मानना है कि राज्य को ‘‘सत्ता एक पार्टी से दूसरे को स्थानांतरित होने की बजाय शासन की व्यवस्था में परिवर्तन की बहुत जरूरत है।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘आप में शासन की प्रणाली में परिवर्तन लाने की क्षमता है।’’ कल कांग्रेस के बंगा ब्लाक समिति के अध्यक्ष हरमेश विर्दी आप में शामिल हुए थे।