Edited By Updated: 10 May, 2016 03:34 PM
मुंह बोली बेटी बना कर विवाहिता का शारीरिक....
नवांशहर(त्रिपाठी): मुंह बोली बेटी बना कर विवाहिता का शारीरिक शोषण करवाने के आरोपी महिला व उसके पति सहित पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 21 वर्षीय बलविंद्र कौर (कल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी शादी करीब 3 वर्ष पूर्व थाना काठगढ के आधीन पड़ते एक गांव में हुई थी। जहां उसका पति किराए के घर में रहता था।
उसी गांव में रहने वाली कुलवंत कौर पत्नी रंधावा ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया । वह उसे अपनी मुंह बोली बेटी कहने लगी। उन्होंने उससे कहा कि वह उनके घर में बिना किराया दिए रह सकती है। इसके चलते वह अपने पति के साथ उनके घर 8 मार्च को समान सहित शिफ्ट हो गई। उसके अगले ही दिन उक्त कुलंवत कौर उसे गांव टौंसा निवासी कृष्ण कुमार की रोपड़ स्थित वर्कशाप में ले गई। वहां कृष्ण ने उससे दुष्कर्म किया।
कुलवंत कौर ने रोपड स्थित एक फाइनैंस कंपनी से उसके पति को 25 हजार रुपए का कर्ज लेकर दिया था। वह उसे अपनी स्कूटी पर बैठा कर उक्त फाइनैंस कंपनी के मालिक हरदीप सिंह के पास ले जाती जहां फाइनैंस कंपनी का मालिक कर्ज की राशि पर पडने वाले व्याज को पूरा करने के लिए उससे शरीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलवंत कौर,उसके पति रंधावा,कृष्ण दियाल पुत्र भाना राम तथा हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।