Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 09:52 AM
तीसरी विश्व पंजाबी भाषा विकास कांफ्रैंस 20 जनवरी को सरकारी कालेज रोपड़ में होगी। पंजाबी भाषा विकास और प्रसार केन्द्र भाषाएं, साहित्य और सांस्कृतिक मामले कौंसिल गुरुगोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल के महासचिव जतिन्द्रपाल सिंह के अनुसार इस कांफ्रैंस में सरकार...
रोपड़ (स.ह.): तीसरी विश्व पंजाबी भाषा विकास कांफ्रैंस 20 जनवरी को सरकारी कालेज रोपड़ में होगी। पंजाबी भाषा विकास और प्रसार केन्द्र भाषाएं, साहित्य और सांस्कृतिक मामले कौंसिल गुरुगोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल के महासचिव जतिन्द्रपाल सिंह के अनुसार इस कांफ्रैंस में सरकार के कामकाज में गुरमुखी लिपि और पंजाबी भाषा के प्रयोग का मूल्यांकन किया जाएगा। पहली पंजाबी भाषा विकास कांफ्रैंस 2015 की तरफ से सुझाई गई 11 शोधों पर भी विचार किया जाएगा।
उक्त कांफ्रैंस में प्रसिद्ध विद्वान, अध्यापक, विद्यार्थी, प्रसिद्ध लेखक, पत्रकारों सहित सभाओं के प्रतिनिधि, खोजकर्ता आज की स्थिति का लेखा-जोखा करने और आगामी विकास प्रोग्राम के लिए पहुंच रहे हैं।पहली बार 2015 में लुधियाना में पंजाबी भाषा विकास कांफ्रैंस हुई थी। उसके बाद दूसरी कांफ्रैंस 2016 में मोहाली में हुई थी। 20 जनवरी की कांफ्रैंस में घरों में आम बोलचाल के माध्यम के तौर पर लुप्त हो रही मातृभाषा पंजाबी की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके साथ ही कम्प्यूटरीकरण के क्षेत्र में पंजाबी भाषा के विकास के लिए गुरमुखी लिपि के ‘फॉन्ट’ का आधुनिकीकरण, की-बोर्ड का विकास और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से जुड़े मुद्दों और समस्याओं की समीक्षा भी की जाएगी। नई पीढ़ी की तरफ से पंजाबी साहित्य के लिखने-पढऩे प्रति उदासीनता और साहित्यिक रुचि को बढ़ाने संबंधी प्रेरणा लहर चलाने हेतु प्रयास किए जाएंगे।पंजाबी भाषा विकास और प्रसार केन्द्र, भाषाएं और सांस्कृतिक मामले कौंसिल गुरु गोबिन्द सिंह स्टडी सर्कल के अधिकारियों ने ‘पंजाब केसरी ग्रुप’ के मुख्य सम्पादक श्री विजय कुमार चोपड़ा को उक्त कांफ्रैंस में शामिल होने के लिए जालंधर स्थित उनके निवास पर जाकर न्यौता दिया।