Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Feb, 2018 05:03 PM
साइप्रस में रह रहे युवक को डैनमार्क भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी...
नवांशहर(त्रिपाठी): साइप्रस में रह रहे युवक को डैनमार्क भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी ऐजन्ट के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में नछत्तर कौर पत्नी रेशम लाल ने निवासी रुढकी खुर्द थाना बलाचौर ने बताया कि उसका पुत्र सर्बजीत सिंह पिछले करीब 4 वर्षों से साइप्रस में रह रहा है। उसने डैनमार्क जाने के लिए एजेन्ट कुलदीप सिंह के साथ बात की थी। जिसने बताया कि डैनमार्क से 2 लड़कियां साइप्रस आ रही है उनके साथ पक्के तौर पर उसे भेजा जा सकता है। उसने डैनमार्क भेजने का सौदा तय करके 3 लाख रुपए पेशगी राशि की मांग की थी। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसने उक्त राशि इंडिया से उक्त एजेन्ट कुलदीप सिंह के बताए गए व्यक्ति के पास अपने परिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में पहुंचा दी थी जिसकी उन्होंने बिना उसे बताए मूवी भी बना ली थी।
शिकायकत्र्ता ने बताया कि एक सप्ताह के बाद उसके लड़के ने फोन करके बताया कि एजेन्ट के पास पैसे नहीं पहुंचे हैं। जिसे पैसे दिए थे उसने आगे एजेन्ट के खाते में पैसे नहीं डाले है। इस दौरार उक्त एजेन्ट तथा पंजाब के खन्ना में जिस व्यक्ति को 3 लाख रुपए दिए थे उसका फोन बंद आना शुरु हो गया तथा न ही वह खन्ना में उस स्थान पर उन्हें द्वारा मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी तरह से उक्त एजेन्ट तथा उसके साथ का उन्हें पूरा पता किसी तरह से चल पाया तथा खन्ना में मिले व्यक्ति का पता करने के बाद उन्हें पता चला कि वह वास्तव में दोनों भाई हंै। उनका भंडा फूट जाने के बाद उक्त एजेन्ट कुलदीप ने उन्हेें जल्द पैसे वापिस करने का भरोसा दिया परन्तु उसे पूरा नहीं किया। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने उक्त एजेन्ट के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापिस करवाने की मांग की है।