लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 01:51 PM

2 arrested

नवांशहर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके छीने गए 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सहिबाज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने दौरान-ए-गश्त 2 युवकों, जिनकी पहचान हरविंद्र पाल उर्फ बिंदरी पुत्र सरूप...

नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): नवांशहर की पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके छीने गए 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सहिबाज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने दौरान-ए-गश्त 2 युवकों, जिनकी पहचान हरविंद्र पाल उर्फ बिंदरी पुत्र सरूप लाल तथा जतिन्द्र सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी सहिबाजपुर थाना राहों के तौर पर हुई है, को गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार आरोपी हरविंद्र पाल उर्फ ङ्क्षबदरी के पिता चलाते हैं रिक्शा, जबकि मां के एकमात्र सहारा जतिन्द्र के पिता की हो चुकी है मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट की वारदातों में गिरफ्तार हरविंद्रपाल उर्फ  बिंदरी 8वीं क्लास पास है। उसके पिता रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं परन्तु आसानी से पैसे कमाने की ललक ने ङ्क्षबदरी को लूटपाट की वारदातों में लगा दिया। दूसरा गिरफ्तार आरोपी अपनी मां का इकलौता सहारा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है तथा वह अपनी मां के साथ अकेला रहता है। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस जांच में उक्त आरोपियों ने करीब आधी दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड में अन्य वारदातों से पर्दा उठने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 


छीने गए मोबाइल फोनों से हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले उक्त दोनों आरोपियों की पहचान छीने गए मोबाइल फोनों में से 1 को चलाने पर हुई। पुलिस ने बताया कि उक्त बाइक सवार लुटेरों ने 5 फरवरी को चंडीगढ़ रोड पर स्थित मोहल्ले में एक महिला से पर्स, जिसमें 27,500 रुपए तथा 2 ए.टी.एम. कार्ड व मोबाइल फोन था, छीना लिया था, जबकि एक अन्य मामले में गांव झिगड़ा से नवांशहर अपने मायके आई महिला से 1 हजार रुपए की राशि तथा मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों से छीने गए 2 मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके 2 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया है तथा मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!