Edited By Updated: 20 May, 2017 12:58 PM
जुलाई में कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हैरिटेज का स्टेटस मिले एक साल हो जाएगा
चंडीगढ़ : जुलाई में कैपिटल कांप्लेक्स को वर्ल्ड हैरिटेज का स्टेटस मिले एक साल हो जाएगा लेकिन चंडीगढ़ के गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ाने वाले कई टीचर्स को कैपिटल कांप्लेक्स के बारे में पता ही नहीं। इतना ही नहीं कुछ तो ऐसे टीचर भी हैं जिन्हें ली कार्बूजियर के बारे में भी नहीं पता।
ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिनके भरोसे बच्चों का भविष्य है, वह खुद अपने शहर से कितने वाकिफ हैं। यह चौंकाने वाली बातें इंटरनैशनल म्यूजियम-डे के मौके पर चंडीगढ़ आर्किटेक्चरल म्यूजियम में आयोजित वर्कशॉप में सामने आई।
वर्कशॉप गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स के लिए आयोजित की गई थी। शहर के आर्किटेक्चर और इसके इतिहास के बारे में शहर के सभी स्कूल टीचर्स और बच्चों को पूरी जानकारी देने के लिए प्रशासन ने सभी 90 गवर्नमैंट स्कूलों के टीचर्स की वर्कशॉप करवाने का फैसला लिया है। हर सप्ताह बैच वाइज यह वर्कशॉप आयोजित होगी। शिक्षकों को चंडीगढ़ के इतिहास, महत्व और गौरव की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वर्कशॉप में ट्रेनिंग लेकर सभी शिक्षक कक्षाओं में बच्चों को सिटी ब्यूटीफुल की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
वर्कशॉप की खास बात यह थी कि एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों ने गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स को हैरिटेज का पाठ पढ़ाया। यह इस स्कूल के हैरिटेज क्लब के बच्चे थे। ली कार्बूजिए से लेकर चंडीगढ़ के निर्माण और इसके महत्व की जानकारी बच्चों ने दी।