Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 07:58 PM
नौकरशाही में अफसरों के तबादले होना कोई नई बात नहीं है। हम यह....
केरल: नौकरशाही में अफसरों के तबादले होना कोई नई बात नहीं है। हम यह भी जानते है, की एक अफसर का दूसरे अफसर से चार्ज लेना तो आम बात है लेकिन अगर यह अफसर दोनों पति-पत्नी हों और एक-दूसरे को चार्ज दे तो कुछ अलग माहौल होगा।
आपको बता दें कि अजीथा बेगम कोल्लम की नई सिटी कमिश्नर बनी हैं। उन्होंने अपना चार्ज सतीश बीनो से लिया। एस. सतीश बीनो उनके पति हैं, जो अब पथानामथिट्टा के जिला पुलिस चीफ बनाए गए हैं। उनसे पहले उनके पति एस. सतीश बीनो इस पद पर थे। आई.पी.एस. अफसर अजीथा ने कहा कि ये आम तबादला है और इससे पहले भी मैं चार जिलों में रह चुकी हूं लेकिन इस बार मीडिया ध्यान दे रहा है। इसकी वजह पति से पत्नी का चार्ज लेना है।
अजीता बेगम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में होते हुए परिवार का साथ रहना बहुत मुश्किल होता है और छुट्टी के दिन ही सब मिल पाते हैं। बता दें कि अजीता और सतीश दोनों 2008 बैच के आई.पी.एस. हैं। दोनों जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश में भी साथ काम कर चुके हैं।