सऊदी से पंजाबी लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, मदद को आगे आईं सुषमा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 05:53 PM

viral video punjabi girl ask bhagwant mann for help from saudi arabia

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में फंसी पंजाब की लड़की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

नई दिल्ली/जालंधरः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में फंसी पंजाब की लड़की की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर उसकी मदद के लिए कहा है। संज्ञान लेते हुए उन्होंने साऊदी अरब में इंडियन एम्बेसी को लड़की तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ' जावेद, प्लीज उस लड़की तक जल्द से जल्द पहुंचें।
 

 

बता दें कि पंजाब की एक लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की फूट-फूट कर रो रही है। रोते हुए इस अज्ञात लड़की ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को संबोधित करते हुए गुहार लगाई है कि वह एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और एक साल पहले सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर में आई थी। वीडियो में उसने बताया कि वहां उसे कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता। कमरे में बंद करके बाहर से ताला जड़ दिया जाता है। उन्हें मारा-पीटा जाता है और तरह-तरह तरह की यातनाएं दी जाती हैं।

 

लड़की ने बताया कि उसके अपने बच्चे हैं। उसकी मां बहुत बीमार है। उसका ऑपरेशन होना है और वह उनके पास लौटना चाहती है। उसने रोते-रोते पंजाब के युवक-युवतियों से अपील भीकी कि वह भूल कर भी सऊदी अरब ना आएं क्योंकि यहां पर ना केवल शोषण होता है बल्कि यातनाएं भी दी जाती हैं।

 
 

वीडियो में उसने ये भी बताया कि किसी तरह वह स्थानीय पुलिस स्टेशन भी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। उल्टा उसे डरा-धमकाकर और मारपीट कर वापस उसी घर में छोड़ दिया गया। 

  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!