UP में मोदी की शह पर हो रहे हैं दलितों पर अत्याचार: दूलो

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 May, 2017 01:05 AM

up atrocities against dalits modi

यू.पी. के सहारनपुर में हो रही हिंसा के लिए राज्यसभा मैंबर शमशेर सिंह दूलो ने...

जालंधर(पुनीत): यू.पी. के सहारनपुर में हो रही हिंसा के लिए राज्यसभा मैंबर शमशेर सिंह दूलो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोषी ठहराते हुए कहा है कि मोदी की शह पर ही दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं जिसका खमियाजा भाजपा को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान दूलो ने कहा कि देश में जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए भी भाजपा ही जिम्मेदारी है क्योंकि कई राज्यों की सरकारों द्वारा धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है और भाजपा इसे रोकने के स्थान पर इसे बढ़ावा देते हुए नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि यू.पी. के कई जिलों में दलितों के साथ अमानवीय घटनाएं हुईं, उनके साथ रेप, लूटपाट जैसी घटनाएं हुईं लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय हिंसा का शिकार हुए लोगों पर पर्चे दर्ज करवा दिए गए। हरियाणा में भी दलितों के साथ कई दिल दहला देने वाली घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें भाजपा की शह खुले तौर पर सामने आई है। 

भाजपा के केन्द्र में 3 साल के शासन पर निशाना साधते हुए दूलो ने कहा कि मोदी ने काला धन वापस लाने व 15 लाख रुपए का जो वायदा किया था व खोखला साबित हो चुका है और जनता अब सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ नौकरियां देने के दावे भी हवा हो चुके हैं, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 पर कोई कदम नहीं उठाया गया, सरहदों पर जवान शहीद हो रहे हैं, देश में लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल है जिससे आम जनता परेशानियां उठाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी अल्पसंख्यक लोगों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं जिन्हें दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। 

दूलो ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बाबा साहिब भीमराव अम्बेदकर की 125वीं जयंती मनाई जा रही है, जबकि जयंती मनाने के साथ मोदी को बाबा साहिब के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के अढ़ाई माह के शासन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कै. अमरेन्द्र सिंह को समय देने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिन्द्र शर्मा, यशपाल सिंह धीमान, डा. राम लाल जस्सी, अशोक गुप्ता, चौधरी रविन्द्र व अन्य मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!