दुबई में फांसी की सजा पाने वाले 10 पंजाबी युवकों की सजा माफ

Edited By Updated: 22 Mar, 2017 01:54 PM

the punjabi youth who got the hanging sentence in dubai could be released today

पंजाब के 10 परिवारों के लिए आज का दिन बड़ा दिन हो सकता है

दुबई/जालंधर(रमन सोढ़ी): आबूधाबी के अलैन शहर में एक पाकिस्तानी के कत्ल केस में फांसी की सजा पा चुके 10 पंजाबी नौजवानों की  अदालत ने फांसी की सजा माफ कर दी है। इसका श्रेय जाता है दुबई स्थित ग्रैंड होटल के मालिक और सरबत का भला ट्रस्ट के प्रमुख सुरिंदर पाल सिंह ओबराय को जिन्होंने मृतक के परिवार के साथ ब्लड मनी समझौता कर इन्हें रिहा करवाया। इस मामले में  बचाव पक्ष की ओर से  ओबराय और उनके वकील अदालत में पेश हुए थे।
 

यह था मामला
दस जुलाई 2015 की रात को अलैन शहर में शराब की अवैध तस्करी को लेकर पाकिस्तानी और भारतीय गुटों में मारपीट हुई थी। इस मारपीट के दौरान एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अलैन की पुलिस ने मामला दर्ज कर 11 भारतीयों को जुलाई 2015 को गिरफ्तार कर लिया था।

इन भारतीयों में एक कुलदीप सिंह को दो लाख दराम जुर्माना लगा कर रिहा कर दिया था। इसी मामले में सतविंदर सिंह, चंद्र शेखर, चमकौर सिंह, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, तरसेम सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह को अदालत ने दिसंबर 2016 में फांसी की सजा सुना दी थी।


रिहा हुए पंजाबी युवकों की लिस्ट
सतमिन्दर सिंह, ठीकरीवाला, जिला बरनाला
चन्दर शेखर ; नवां शहर
चमकौर सिंह ; मालेरकोटला,
कुलविन्दर सिंह,- लुधियाना
बलविन्दर सिंह - चलांग, लुधियाना
धरमवीर सिंह -समराला,
हरजिन्दर सिंह ; - मोहाली
तरसेम सिंह - मध्य, अंमृतसर
गुरप्रीत सिंह - पटियाला
जगजीत सिंह - गुरदासपुर
कुलदीप सिंह  को पहले ही छोड़ दिया गया

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!