Edited By Updated: 22 Mar, 2017 09:12 AM
सोशल एंड आर.टी.आई. एक्टिविस्ट एडवोकेट एच.सी.अरोड़ा के शहीद-ए-आजम भगत सिंह का रिवॉल्वर पंजाब सरकार को वापस दिलवाने के प्रयास सफल होते प्रतीत हो रहे हैं।
चंडीगढ़ (शर्मा): सोशल एंड आर.टी.आई. एक्टिविस्ट एडवोकेट एच.सी.अरोड़ा के शहीद-ए-आजम भगत सिंह का रिवॉल्वर पंजाब सरकार को वापस दिलवाने के प्रयास सफल होते प्रतीत हो रहे हैं। अरोड़ा ने भारत सरकार, पंजाब सरकार व बी.एस.एफ. अथॉरिटीज को गत दिसम्बर में कानूनी नोटिस भेजकर शहीद-ए-आजम के रिवॉल्वर को बी.एस.एफ. ट्रेङ्क्षनग इंस्टीच्यूट इंदौर संग्रहालय से पंजाब सरकार को वापस दिलवाने तथा इसे शहीद-ए-आजम स्मारक खटकड़ कलां में दर्शनों के लिए प्रदॢशत करने की मांग की थी।
हालांकि,पंजाब सरकार की ओर से इस मामले को भारत सरकार या बी.एस.एफ. अथॉरिटीज के साथ तो नहीं उठाया गया लेकिन अरोड़ा के कानूनी नोटिस के जवाब में बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. जे.के. रूदौला ने अरोड़ा को इस संबंध में दस्तावेजी सबूत देने के लिए कहा। गत 14 मार्च को रूदौला द्वारा अरोड़ा को लिखे गए पत्र में इस बात की पुष्टि की गई है कि अरोड़ा द्वारा कानूनी नोटिस में जिस रिवॉल्वर का जिक्र किया गया है वह बी.एस.एफ. ट्रेङ्क्षनग इंस्टीच्यूट इंदौर संग्राहालय में उपलब्ध तो है लेकिन न तो इस रिवॉल्वर को ट्रांसफर करने के संबंध में स्टेट फायर आम्र्स ब्यूरो फिल्लौर से बी.एस.एफ. महा निदेशालय नई दिल्ली और न ही पंजाब पुलिस अकादमी की ओर से बी.एस.एफ. ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट म्यूजियम को किए गए किसी अनुरोध का दस्तावेज उपलब्ध है।