कैप्टन बिग्रेड,जानें किसे मिला कौन सा विभाग

Edited By Updated: 17 Mar, 2017 09:13 AM

punjab cabinet portfolios  capt amarinder keeps home  sidhu gets local govt

10 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से पंजाब की सत्ता पर कैप्टन सरकार काबिज हो गई।

चंडीगढ़  (पराशर): 10 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से पंजाब की सत्ता पर कैप्टन सरकार काबिज हो गई। कै. अमरेंद्र सिंह ने वीरवार को पंजाब राजभवन में साधारण लेकिन प्रभावशाली समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ 9 सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसमें 7 कैबिनेट तथा 2 राज्यमंत्री शामिल हैं।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में ब्रह्म मङ्क्षहद्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह व चरणजीत सिंह चन्नी शामिल रहे जबकि अरुणा चौधरी व रजिया  सुल्ताना  को स्वतंत्र प्रभार सहित राज्यमंत्री बनाया गया। 

कै. अमरेंद्र तथा राणा गुरजीत सिंह ने अंग्रेजी और शेष मंत्रियों ने पंजाबी में शपथ ली। बता दें कि कै. अमरेंद्र सिंह दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने हैं। 
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजिंद्र कौर भ_ल, अंबिका सोनी, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, पवन बंसल तथा अमरेंद्र की पत्नी परनीत कौर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

किसे मिला कौन सा विभाग

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह

गृह, न्याय, विजीलैंस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन व पर्सोनल विभाग

ब्रह्म महिन्द्रा

हैल्थ, फैमिली वैल्फेयर, रिसर्च, मैडीकल एजुकेशन व पाॢलयामैंटरी अफेयर

नवजोत सिंह सिद्धू

लोकल गवर्नमैंट, टूरिज्म, कल्चरल अफेयर, आर्काइव्स एंड म्यूजियम

मनप्रीत सिंह बादल 
फाइनांस, प्लाङ्क्षनग और इम्प्लायमैंट जैनरेशन मंत्रालय

साधु सिंह धर्मसोत 
फोरैस्ट, प्रिंटिग, स्टेशनरी, एस.सी. व बी.सी. वैल्फेयर विभाग

तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा
रूरल डिवैल्पमैंट, पंचायत, वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग

राणा गुरजीत सिंह
इरीगेशन और पावर 
मंत्रालय

चरणजीत सिंह चन्नी
टैक्नीकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेङ्क्षनग

अरुणा चौधरी (राज्य मंत्री)
हायर एजुकेशन व स्कूल एजुकेशन (स्वतंत्र प्रभार)

रजिया सुल्ताना (राज्य मंत्री)
पी.डब्ल्यू.डी. (बी. एंड आर.), सोशल सिक्योरिटी एंड डिवैल्पमैंट ऑफ वूमैन एंड चिल्ड्रन (स्वतंत्र प्रभार)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!