11 वर्ष की उम्र में इटली चला गया था शेरा,हिन्दू नेताओं की हत्याएं होंगी एेसे लिखी स्क्रिप्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 08:54 AM

police arrest man from fatehgarh sahib  claim he shot rss leader gagneja  others

हिन्दू नेताओं की हत्याओं के सिलसिले में गिरफ्तार हरमिंद्र सिंह मिंटू ने पुलिस ने कई राज उगलवाए हैं।

लुधियाना  (ऋषि): हिन्दू नेताओं की हत्याओं के सिलसिले में गिरफ्तार हरमिंद्र सिंह मिंटू ने पुलिस ने कई राज उगलवाए हैं। सूत्रों के अनुसार इन हत्याओं की सारी साजिशें तो विदेशों में ही रची गईं मगर हत्याएं की कैसे जाएंगी इसकी स्क्रिप्ट हाई सिक्योरिटी वाली नाभा जेल में लिखी गई थी। यह स्क्रिप्ट खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स के चीफ  हरमिंद्र मिंटू ने लिखी थी और इन हत्याओं को अंजाम देने के लिए इसके पात्र भी मिंटू ने ही तैयार किए थे। 
हत्याओं के लिए मिंटू एक ऐसे किरदार की तलाश में था जिसकी कोई क्रिमिनल बैकग्राऊंड न हो। इसके लिए 3 साल पहले मिंटू इटली में हरदीप सिंह शेरा से मिला था। सूत्रों के मुताबिक हिन्दू नेताओं की हत्याओं की प्लाङ्क्षनग इटली, यू.के. और कनाडा में रची गई।   वहीं हथियारों की सप्लाई के लिए मिंटू ने नाभा जेल में गैंगस्टर धर्मेंद्र गुगनी को तैयार किया। सारे पात्र तैयार करने के बाद जो भी बात हुई उसमें मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया गया। सारी बातें एंटीक्रप्टन एप के जरिए होती रहीं।   

 

जिम्मी ने भाई को भेजी थी 9 एम.एम. पिस्तौल
जिम्मी के भाई तरलोक सिंह को थाना बाघापुराना की पुलिस ने 9 एम.एम. के अवैध पिस्तौल सहित 17 दिसम्बर 2016 को ही पकड़ लिया था। गगनेजा हत्याकांड के बाद पुलिस ने चाहे केस दर्ज कर लिया था लेकिन फोरैंसिक रिपोर्ट में बात सामने नहीं आई थी कि गगनेजा की हत्या इस पिस्तौल से हुई है जिस कारण पुलिस को शांत रहना पड़ा। तरलोक ने बताया था कि उसे पिस्तौल अपने पास रखने बारे जिम्मी ने कहा था जो उस समय इंगलैंड बैठा हुआ था, जिस कारण पुलिस उसे नामजद कर लिया था ।


गगनेजा, गोसाईं, गुप्ता, पास्टर और अमित शर्मा पर गोलियां बरसाने वाला शूटर शेरा को 11 वर्ष की उम्र में ही उसका ताया फतेहगढ़ साहिब से इटली अपने साथ ले गया था। उस समय वह 5वीं कक्षा का छात्र था। 3 वर्षों तक वहां रहने के बाद 8वीं तक पढ़ाई की जिसके बाद वापस इंडिया आ गया। एक वर्ष तक देश में रहने के बाद फिर इटली गया और वहां जाकर इलैक्ट्रॉनिक का डिप्लोमा किया और नौकरी पर लग गया। 
3 वर्ष पहले इटली में आतंकी मिंटू शेरा के पास लगभग 21 दिनों तक रहा और उसे के.एल.एफ. ज्वाइन करने के लिए प्रभावित करता रहा, लेकिन उस समय शेरा उसकी बातों में नहीं आया तो फिर जाते समय मिंटू उसे अपना स्काइप का नंबर दे गया। बाद में मिंटू के पकड़े जाने पर एक दिन शेरा ने उसके दिए गए नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले ने खुद का नाम बॉस बताया। ताया से लड़ाई होने पर शेरा वापस भारत आया और कुछ समय रहने के बाद रोम चला गया, जिसके बाद वह बॉस के साथ संपर्क में रहा। उधर अदालत ने आज जगतार सिंह को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 

गांव सलाणा से शेरा के साथ 2 और काबू
अमलोह (गर्ग) : पंजाब पुलिस ने आज अमलोह के नजदीक गांव सलाणा दुल्ला सिंह वाला के अमनिंद्र सिंह उर्फ मङ्क्षनद्र पुत्र सतवीर सिंह, गांव माजरी के हरदीप सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलविन्द्र सिंह व गांव भद्वलथूहा के जतिन्द्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मचारी जिनकी संख्या लगभग 3 दर्जन थी, की अगुवाई एस.पी. रैंक का एक अधिकारी कर रहा था।  सूत्रों के मुताबिक पुलिस जिला मोगा, जालंधर व खन्ना की थी। अमङ्क्षनद्र सिंह की कार व बुलेट मोटरसाइकिल भी पुलिस साथ ले गई है तथा उसके परिजनों को खन्ना के एस.एस.पी. से मिलने को कहा है। अमङ्क्षनद्र सिंह एक बच्चे का पिता है। अमङ्क्षनद्र तथा हरदीप सिंह आपस में मामा-बुआ के बेटे हैं जबकि जतिन्द्र सिंह अमङ्क्षनद्र का साला है। इनके तार ङ्क्षहदू नेताओं के कातिलों से जुड़े होने का संदेह जताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि हरदीप सिंह को उसका ताया काफी समय पहले इटली ले गया था। लेकिन सूत्रों से पता चला है कि हरदीप फतेहगढ़ साहिब में रहता था। 

 

गगनेजा की हत्या करने के 6 दिनों बाद चला गया इटली
डी.जी.पी. ने बताया कि पुलिस ने शेरा का पासपोर्ट बरामद किया है जिससे पता चला है कि शेरा कई बार विदेश जा चुका है। आरंभिक जांच में सामने आया है कि 6 अगस्त 2016 को जालंधर में आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा की हत्या करने के 6 दिनों बाद वह इटली चला गया और 3 महीने बाद वापस आया। सभी हत्याएं करने के बाद वह 1 हफ्ते के भीतर देश छोड़ जाता था और कई महीने तक वापस नहीं आता था।

 

पास्टर नहीं क्रिश्चियन थे टारगेट
पीरू बंदा मोहल्ले में फायरिंग करते समय पास्टर सुल्तान इनका टारगेट नहीं था बल्कि क्रिश्चियन समुदाय के लोग थे। वह चर्च के बाहर गोली मारने के लिए आए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था जिसे वह मार रहे हैं वे पास्टर सुलतान हैं। उनका टारगेट सिर्फ माहौल खराब करना था।

लुधियाना के धार्मिक स्थल पर पहली बार मिले रमनदीप और शेरा
किदवईं नगर में आर.एस.एस. की शाखा पर 16 जनवरी 2016 को गोली चलाने से 3 महीने पहले रमनदीप पहली बार शेरा से थाना डिवीजन नं. 2 के इलाके में एक धार्मिक स्थल पर मिला था, जहां दोनों की कई घंटों तक मीटिंग चली थी।
रमनदीप फेसबुक और सोशल मीडिया पर करता रहता था सर्च रमनदीप का काम फेसबुक और सोशल मीडिया पर सर्च कर यह पता लगाना होता था कि शहर में कौन से इश्यू चल रहे हैं जिसके बाद वह पंजाब का माहौल खराब करने के लिए सॉफ्ट टारगेट ढूंढता था। लगभग 2 महीने तक उसकी रेकी करता था जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता।


2 सालों से मिल रहा था 50 हजार रुपए महीना 
शेरा को के.एल.एफ. की तरफ से 2 सालों से प्रति महीने 50 हजार रुपए खर्चे के तौर पर भेजे जा रहे थे। पैसे वैस्टर्न यूनियन द्वारा ट्रांसफर किए जा रहे थे। हर कत्ल करने के बाद इटली वापस आने की एयर टिकट तक उपलब्ध करवाई जाती थी और 5 लाख रुपए ईनाम दिया जाता था।


पंजाब सरकार यू.के. और कनाडा दूतावास के समक्ष उठाएगी मुद्दा 
पंजाब सरकार यू.के. और कनाडा सरकार के समक्ष इन दोनों देशों में चल रही आतंकी गतिविधियों का मुद्दा उठाएगी । हिन्दू नेताओं की हत्याओं में यू.के. मॉड्यूल का हाथ होने से यह बात साबित हो गई है कि यू.के. में आई.एस.आई. पंजाब को अशांंत करने की साजिशें रच रही है। इसी तरह से कनाडा में भी पिछले कुछ समय से कट्टरपंथियों ने अपनी गतिविधियां तेज की हुई हैं। 

 

सी.एम. पुलिस अफसरों को देंगे रात्रि भोज
पंजाब में एक के बाद एक हो रही आर.एस.एस और हिन्दू नेताओं की हत्याएं सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। इन मामलों में कई एस.आई.टी. बनीं। हत्याओं की गुत्थियां सुलझाने के लिए मामले सी.बी.आई. और एन.आई.ए. को भी सौंपे गए, मगर पंजाब पुलिस ने अपने स्तर पर ही सारे मामले सुलझा लिए हैं। इसके चलते आतंकियों को पकडऩे वाले पुलिस अफसरों को जल्द ही मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की तरफ से उनकी पटियाला स्थित कोठी में रात्रि भोज दिया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!