Edited By Updated: 15 Mar, 2017 02:53 PM
पंजाब में मिली हार के बाद विपक्षी पार्टी बनी अाप अादमी पार्टी ने सीनियर नेता और विधायक एच.एस. फुल्का को पंजाब विधानसभा के विपक्ष के नेता बनाने का फैसला लिया है।
चंडीगढ़ः पंजाब में मिली हार के बाद विपक्षी पार्टी बनी अाप अादमी पार्टी ने सीनियर नेता और विधायक एच.एस. फुल्का को पंजाब विधानसभा के विपक्ष के नेता बनाने का फैसला लिया है।
आम आदमी पार्टी की अहम मीटिंग दिल्ली में पार्टी सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हुई जिसमें पार्टी के सीनियर नेता एच.एस. फुलका को विरोधी पक्ष का नेता चुना गया जबकि सुखपाल सिंह खैहरा चीफ व्हिप(मुख्य सचेतक) चुना गया।
इस मीटिंग में पार्टी के जीते हुए विधायक, पंजाब इकाई के इंचार्ज संजय सिंह,दुर्गेश पाठक, पंजाब के कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच और संसद मैंबर भगवंत मान शामिल थे।