Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 08:04 PM
सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ...
नई दिल्ली: सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित रूप से लगभग 72 लाख रुपए मूल्य के सोने की तस्करी करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दुबई से रविवार को यहां पहुंचने पर आरोपी को रोका गया।
सीमा शुल्क द्वारा आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उसके सामान की जांच करने पर 2.46 किलोग्राम के सोने के सात टुकड़े बरामद किए गए। इन टुकड़ों को पर्यटक ट्रॉली बैग में रखे एक पर्स और सिगरेट बॉक्स में छिपाकर रखा गया था। बाजार में बरामद सोने की कीमत 71.88 लाख रुपए आंकी गई हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 40 वर्षीय इस यात्री को गिरफ्तार करके सोने को जब्त कर लिया गया।