पाकिस्तान कर रहा है भारत की नकल, अब वाघा पर फहराएगा सबसे ऊंचा झंडा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 03:19 PM

national now pakistan to hoist its tallest flag on wagah border

बी.एस.एफ. ने कुछ महीने पहले भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया था, जिसकी लंबाई 350 फीट थी लेकिन अब खबर है कि

अमृतसर: बी.एस.एफ. ने कुछ महीने पहले भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया था, जिसकी लंबाई 350 फीट थी लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान भी इसी तर्ज पर भारत को पछाड़ते हुए 50 फीट अधिक लंबा यानि कि 400 फीट लंबा अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला है। 

दुनिया का होगा 8वां सबसे ऊंचा झंडा 
रिपोट्र्स के मुताबिक, पाकिस्तान के झंडे की लंबाई 400 फीट और चौड़ाई 120 फीट होगी झंडा लगाने के लिए जगह खाली की जा रही है। इसके लिए पार्क में लगे पेड़ों को भी काटा जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान ने इतना ऊंचा झंडा फहराने के लिए भारत के झंडा फहराए जाने के बाद ही सोचा है। अगर इसे सफलतापूर्वक लगा दिया गया तो यह दुनिया का 8वां सबसे ऊंचा झंडा होगा।

पाकिस्तान को हो रही है भारतीय झंडे से परेशानी
वाघा बॉर्डर पर सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की योजना पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की थी। यह तिरंगा इतना ऊंचा है कि इसे पाकिस्तान के लाहौर से भी देखा जा सकता है।  हालांकि पाकिस्तान को अटारी में फहराए गए झंडे से काफी परेशानी महसूस हो रही है। 

रांची को मिला था सबसे ऊंचे राष्ट्रीय झंडे का खिताब
इससे पहले देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय झंडे का खिताब झारखंड के रांची में लगे 293 फुट के तिरंगे को मिला था। अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण ने 6 और झंडों को स्टैंडबॉय के तौर पर रखा हुआ है, ताकि मौसम के कारण तिरंगे में कोई कमी आने पर उसे बदला जा सके। हर झंडे की कीमत 1.25 लाख रुपए है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!