Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 05:51 PM
विदेश जानें के नाम पर अकसर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं लेकिन जालंधर के डी.सी.वरिंदर कुमार शर्मा अापकी मदद करेंगे।
जालंधर(अमित): विदेश जानें के नाम पर अकसर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं लेकिन जालंधर के डी.सी.वरिंदर कुमार शर्मा अापकी मदद करेंगे।
विदेश जाने के चाहवान लोगों के लिए डी.सी. ने नए अादेश जारी किए है, जिसमें जिले के सभी रजिस्ट्रड ट्रैवल एजैंटों के नाम और पते जालंधर जिला प्रशासन की वैबसाइट पर डाले जाएंगे। इससे दो लाभ होंगे एक तो लोगों को वैध और अवैध एजैंटों का पता चलेगा दूसरा आधिकारिक एजैंटों के नाम पते भी मिल जाएंगे। डी.सी. वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों के साथ ठगी के मामले बढ़ रहे हैं जिस कारण लोगों को सही एजैंटों की जानकारी देने के लिए लिस्ट वैबसाइट पर अपलोड करने को कहा गया है।