फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने चमकाया पंजाब का नाम,मिला बड़ा सम्मान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 02:10 PM

milkha singh appointed as who goodwill ambassador

फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह को शारीरिक सक्रियता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ.) के दक्षिण-पूर्व एशिया का सद्भावना दूत (गुडविल एंबेसडर) नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात मिल्खा सिंह को शारीरिक सक्रियता के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू.एच.ओ.) के दक्षिण-पूर्व एशिया का सद्भावना दूत (गुडविल एंबेसडर) नियुक्त किया गया है।

 

डब्लू.एच.ओ. दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनल खेत्रपाल सिंह ने बताया कि सद्भावना दूत के तौर पर मिल्खा सिंह गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण की कार्ययोजना को बढ़ावा देंगे। 


इस कार्ययोजना का लक्ष्य 2025 तक अपर्याप्त शारीरिक गतिविधियों का स्तर 10 फीसद और गैर-संचारी रोगों का स्तर 25 फीसद तक कम करना है। मधुमेह, कैंसर और दिल की बीमारियां गैर-संचारी रोग हैं जो किसी संक्रमण की वजह से नहीं होतीं। 

 

नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां इन बीमारियों के खतरे को कम करती हैं। खेत्रपाल ने डब्लू.एच.ओ. की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि क्षेत्र के 70 फीसद लड़कों, 80 फीसद लड़कियों और करीब 33 फीसद वयस्कों की शारीरिक गतिविधियां अपर्याप्त हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!