Edited By Updated: 31 Mar, 2017 12:50 PM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और डी.एस.जी.एम.सी. के पूर्व प्रमुख मनजीत सिंह जी.के. को फिर से दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।
नई दिल्ली/चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और डी.एस.जी.एम.सी. के पूर्व प्रमुख मनजीत सिंह जी.के. को फिर से दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वीरवार को डी.एस.जी.एम.सी. के कांफ्रैंस हाल में यह चुनाव सम्पन्न हुए। इसके साथ ही, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पूर्व सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा जोकि डी.एस.जी.एम.सी. के पूर्व महासचिव हैं, को एक बार फिर महासचिव के पद के लिए चुन लिया गया है।
इस तरह जी.के. और सिरसा अपने पदों पर तीसरी बार चुने गए हैं। इनके अलावा चुने गए अन्य पदाधिकारियों में हरमीत सिंह कालका (सीनियर उपाध्यक्ष), हरमनजीत सिंह (उपाध्यक्ष), अमरजीत सिंह पप्पू (संयुक्त सचिव) के नाम शामिल हैं। संता सिंह उमेदपुरी को प्रोटेम स्पीकर चुना गया था। चुने गए कार्यकारी सदस्यों के नाम हैं- हरिंदरपाल सिंह, कुलवंत सिंह बाठ, गुरमीत सिंह मीटा, चमन सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, हरविंदर सिंह केपी, परमजीत सिंह चंडोक, अमरजीत सिंह पिंकी, एमपीएस चड्ढा और तरविंदर सिंह मरवाह।
उधर, सुखबीर बादल ने अवतार सिंह को पार्टी का सीनियर वाइस प्रैसिडैंट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वीरवार को उस समय की गई, जब दिल्ली में डीएसजीएमसी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जा रहा था।