Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 12:30 PM
संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने वाली सिख संस्था खालसा एड रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आगे आई है। म्यांमार में हिंसा के बाद भागे
ढाकाः संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने वाली सिख संस्था खालसा एड रोहिंग्या मुसलमानों के लिए आगे आई है। म्यांमार में हिंसा के बाद भागे रोहिंग्या मुसलमान बंगलादेश-म्यांमार सरहद पर रुके हुए है, जिनकी मदद के लिए खालसा एड के समर्थक सरहद पर पहुंचे।
इस वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे खालसा एड के समर्थक जरूरतमंदों को पानी, भोजन और जरूरत का समान मुहैया करवा रहे हैं। खालसा एड के मैनेजिंग डायरैक्टर अमरप्रीत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश सरकार ने शरणार्थियों को खाना बांटने के लिए सभी तरह की अनमुति दे दी है।
हमारा शुरुआती टारगेट 35 हजार लोगों को हर रोज खाना खिलाना है।हालांकि उनकी कोशिश रहेगी कि कोई भूखा ना सोए, साथ ही उन्होंने कहा कि वे तब तक यहां से नहीं जाएंगे जब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो जाती।