पंजाब में हार से 'बौखलाए' केजरीवाल, बोले EVM में हुअा गड़बडझाला

Edited By Updated: 15 Mar, 2017 03:21 PM

kejriwal alleges evm tampering during punjab polls

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रैस कांफ्रैंस कर पंजाब चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं पंजाब में ई.वी.एम. के जरिए आम आदमी पार्टी के वोट अकाली-भाजपा गठबंधन के खाते में तो नहीं चले गए,जिसका फायदा कांग्रेस को हुआ और वो चुनाव जीत गई।मालवा में आम आदमी पार्टी को पड़े वोट पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने अाप को वोट दिया, लेकिन नतीजों में उनके वोट भी अन्य दलों के खाते में चले गए। कहीं ई.वी.एम. के जरिए आम आदमी पार्टी के 25 फीसदी वोट अकाली-भाजपा को तो ट्रांसफर  नहीं कर दिया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावों से भी ई.वी.एम. की फंक्शनिंग पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। ई.वी.एम. और उससे निकलने वाली पर्चियों का मैच होना लोगों का भरोसा बढ़ाएगा।केजरीवाल ने कहा कि सवाल उठाने के बाद मीडिया उनका मजाक उड़ा सकता है लेकिन ऐसी बातें सुप्रीम कोर्ट ने भी कही हैं। दुनिया के कई विकसित देशों में ई.वी.एम. बैन किए जा रहे हैं। ऐसे में उनपर सवाल उठने लाजिमी हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!