Edited By Updated: 25 Apr, 2017 12:02 AM
झारखंड में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे ...
रांची: झारखंड के रांची से सटे पिठोरिया घाटी में आज बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिठोरिया घाटी में हुए बस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा दुख जताया है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपए और घायलों को 20 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।