भारतीय सीमा में घुसपैठ करती वृद्ध महिला को BSF ने किया ढेर

Edited By Updated: 15 May, 2017 02:38 PM

सुबह करीब 3 बजे  थाना बहरामपुर अधीन पड़ते गांव भर्याल नजदीक पाकिस्तान सरहद से भारत की तरफ घुसपैठ करती एक औरत को बी.एफ.एफ. ने ढेर कर दिया। महिला की उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है।

 गुरदासपुर (विनोद): प्रातकाल लगभग 3 बजे सीमा सुरक्षा के जवान ने उस समय एक घुसपैठिया महिला को गोली मार दी जब वह भारतीय सीमा मे प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।
मृतक महिला की आयु लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। गुप्तचर एजैंसियां इस महिला घुसपैठ को कौई साधारण बात नहीं मान रही है। गुरदासपुर सैक्टर में सीमा पर पाकिस्तान से भारतीय सीमा मे प्रवेश करने संबंधी महिला के मारे जाने की यह प्रथम घटना है।

जानकारी के अनुसार भरियाल इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने पिल्लर नंबर 15/4 के पास से सीमा सुरक्षा बल के डयूटी पर तैनात कांस्टेबल बनाराज ने पाकिस्तान की तरफ से मुंह ढके एक व्यक्ति को आते देखा। उसने घुसपैठ करने वाले को आत्मसमर्पण के लिए ललकारा,पंरतु वह आगे बढ़ता रहा । इस पर कांस्टेबल ने एल.एम.जी. से फायर किया। इससे घुसपैठ करने की कोशिश करते व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जांच करने पर पाया गया कि मरने वाला पुरूष नहीं बल्कि एक वृद्ध महिला थी। अब तक की जांच में महिला से किसी तरह की कोई चीज बरामद नहीं हुई है। घुसपैठ करने वाली महिला अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 40 मीटर भारतीय इलाके में प्रवेश कर गई थी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!