कनाडा में रह रहे भारतीयों को मिली बड़ी राहत, अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 11:59 AM

indians living in canada get big relief no longer need visas

कैनेडा सरकार ने भारतीय मूल के कैनेडियन नागरिकों की सुविधा के लिए पर्सन आफ इंडियन ऑरीजन (पी.आई.ओ.) कार्डों को ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया (ओ.सी.आई.) में तबदील करवाने की अवधि 19 नवंबर 2018 तक बढ़ा दी है।

मोगाः  कैनेडा सरकार ने भारतीय मूल के कैनेडियन नागरिकों की सुविधा के लिए पर्सन आफ इंडियन ऑरीजन (पी.आई.ओ.) कार्डों को ओवरसीज सिटिजन आफ इंडिया (ओ.सी.आई.) में तबदील करवाने की अवधि 19 नवंबर 2018 तक बढ़ा दी है। पहले यह अवधि 31 दिसंबर  2017 तक ही थी। कार्डों के लिए एक जनवरी से फीस देनी पड़ेगी। हालांकि फीस कितनी होगी  यह अभी तक तय नहीं किया गया। अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैनेडा की यात्रा की थी। उस समय भारतीयों ने मांग की थी कि भारत जाने के लिए वीजा प्रणाली खत्म की जाए। इसके बाद भारतीय मूल के कैनेडियन नागरिकों को उनके पी.आई.ओ. कार्ड रद्द करके ओ.सी.आई. कार्ड बनाने की योजना बनाई गई थी। 

 

20 नवंबर से अमान्य हो जाएंगे पी.आई.ओ कार्ड
टोरंटो स्थित कॉन्स्यूलेट जनरल काऊंसलर दविन्दर पाल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के निर्देशों मुताबिक 20 नवंबर, 2018 से पी.आई.ओ. कार्ड अमान्य हो जाएंगे, जिनका कोई मतलब ही नहीं रहेगा। 

 

कैनेडा में रहते तकरीबन 9 लाख पंजाबी
कैनेडा में रह रहे भारतियों में से तकरीबन 9 लाख पंजाबी हैं। पंजाब से हर साल 30-35 हजार लोग पी.आर. लेकर कैनेडा जाते हैं। पी.आर के 3 सालों बाद वहां की नागरिकता मिल जाती है। ओ. सी. आई. कार्ड बनने के साथ भारत आने के लिए कभी भी भारतीय विजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। पी.आई.ओ. कार्ड होल्डर अभी 15 साल तक ही बिना वीजा भारत आ सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!