फुल्का ने किया केजरीवाल का रास्ता आसान,ढूंढी एक ओर SYL

Edited By Updated: 03 Mar, 2017 04:12 PM

h s phoolka addressed the media a press club jalandhar

नगर कौंसिल का पहला काम है नागरिक को पानी देना,बाकी कामों को बाद किया जाना चाहिए। उक्त विचार अाप नेता एच.एस.फुल्का ने जालंधर प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता दौरान व्यक्त किए।

जालंधरः नगर कौंसिल का पहला काम है नागरिक को पानी देना,बाकी कामों को बाद किया जाना चाहिए। उक्त विचार अाप नेता एच.एस.फुल्का ने जालंधर प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नगर कैंसिल को जो पैसा पानी के लिए दिया गया था वे अन्य कार्यों में लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि हर एक पंचायत तथा नगर कौंसिल का फर्ज बनता है कि हर एक नागरिक के पानी का इंतजाम करना। उन्होंने कहा कि जिन कौंसिलों ने बिलों के पैसे को अन्य कार्यों पर लगाया है उनपर एक्शन लिया जाएगा। एस.वाई.एल. मामले  में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि एक अौर नई एस.वाई.एल.है जिसके बारे में अभी तक सरकारों ने नहीं लोगों को जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा सरकार कांग्रेस की भी रही अौर अकालियों की भी लेकिन किसी ने लोगों को इसके बारे में बताना जरुरी नहीं समझा।

 

नई एस.वाई.एल.पर उन्होंने कहा कि ये उत्तराखंड से अाएगी जिसमें से पानी हरियाणा को दिया जाएगा क्योंकि वहां से बाढ़ का पानी बहुत अाता है इसलिए उससे हरियाणा को पानी दिया जाएगा। पंजाब के पास ज्यादा पानी नहीं इसलिए पंजाब का पानी किसी को नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एस.वाई.एल.के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में अादेश जारी किए थे कि शारदा-यमुना लिंक कनाल से हरियाणा को 1.62 एम.ए.एफ.पानी(million acre-fee water) मिलेगा। फुल्का ने बताया ये उतना ही पानी है जितना पंजाब से जाना था। उन्होंने कहा जब वहां से हरियाणा को पानी मिल रहा है तो यहां से पानी देने का कोई मतलब नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!