Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 10:45 AM
गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में हुई कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ की जीत वोटों की संख्या के लिहाज से इस सीट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछले 66 साल के दौरान हुए कुल 17 चुनावों में इस सीट पर कोई उम्मीदवार ऐसी बम्पर जीत हासिल नहीं...
जालंधर(नरेश): गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में हुई कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ की जीत वोटों की संख्या के लिहाज से इस सीट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पिछले 66 साल के दौरान हुए कुल 17 चुनावों में इस सीट पर कोई उम्मीदवार ऐसी बम्पर जीत हासिल नहीं कर सका है।
कांग्रेस की उम्मीदवार सुखबंस कौर को 2,50,452 वोट हासिल हुए थे जबकि उनके विरोधी जे.एन.पी. के पी.एन. लेखी को 98,713 वोट हासिल हुए थे और सुखबंस कौर ने यह चुनाव 1,51,739 मतों के अंतर से जीत लिया था। हालांकि इसी चुनाव में वोट प्रतिशत के लिहाज से हुई सबसे बड़ी जीत का भी रिकार्ड बना था जिसे जाखड़ तोड़ नहीं पाए हैं।
इस चुनाव के दौरान सुखबंस कौर को 58.52 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे जबकि उनके विरोधी जे.एन.पी. के पी.एन. लेखी को 23.07 प्रतिशत मत हासिल हुए थे और जीत का अंत 35.45 प्रतिशत था। जाखड़ को इस चुनाव के दौरान कुल 4,99,752 वोट हासिल हुए हैं जो कि कुल मतदान (8,59,452 वोट) का 58.15 प्रतिशत है जबकि उनके विरोधी उम्मीदवार भाजपा के स्वर्ण सलारिया को 3,06,533 मत हासिल हुए हैं और यह कुल मतों का करीब 35.65 प्रतिशत बनता है तथा जाखड़ की जीत का अंतर करीब 22.50 प्रतिशत बनता है। 1971 में कांग्रेस के प्रबोध चंद्रा ने इस सीट पर 62.61 प्रतिशत मत हासिल किए थे जबकि उनके विरोधी एन.सी.ओ. के मोहन लाल को 30.81 प्रतिशत मत मिले थे और जीत का अंतर 31.80 प्रतिशत था। यह रिकार्ड भी अपनी जगह कायम है।
गुरदासपुर में कांग्रेस की 12वीं जीत
उपचुनाव के नतीजे के साथ ही कांग्रेस ने अपनी इस पारम्परिक सीट पर 12वीं बार जीत हासिल की है। 1951 से लेकर अब तक इस सीट पर कुल 17 चुनाव हुए हैं और इन चुनावों में अधिकतर कांग्रेसी उम्मीदवार ही जीते हैं।
साल कांग्रेस के वोट विपक्ष के वोट जीत का अंतर
1951 86,052 64,364 21,688
1957 1,00,911 51,897 49,104
1962 1,38,907 82,409 56,498
1967 1,05,971 83,225 22,746
1971 1,84,788 90,941 93,847
1980 2,50,452 98,713 1,51,829
1985 1,86,765 1,49,088 37,677
1989 2,20,755 1,43,540 77,215
1992 1,72,391 1,04,394 67,997
1996 2,37,499 1,62,952 74,547
2009 4,47,994 4,39,652 8342
2017 4,99,752 3,06,533 1,93,219
कांग्रेस के खिलाफ 1951 और 1957 में, आजाद उम्मीदवार-1962 में, अकाली दल-1967 में, भारतीय जन संघ-1971 में, एन.सी.ओ.-1980 में, जनता पार्टी- 1989 में, अकाली दल-मान और 1985-1992, 1996-2009 और 2017 में भाजपा उम्मीदवार मैदान में थे।