ट्रेनों का बदला समय, 5 नई ट्रेनें चलाने को मिली मंजूरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 04:12 PM

change time of trains

रेलवे हैड क्वार्टर द्वारा 1 नवंबर से लागू हुए नए टाईम टेबल में फिरोजपुर रेल मंडल से 5 नई ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिली हैं।  नए टाईम टेबल में जालंधर सिटी से दरभंगा के लिए एक वीकली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22552 हर रविवार सुबह 10 बजे चलेगी।

जालंधर (गुलशन): रेलवे हैड क्वार्टर द्वारा 1 नवंबर से लागू हुए नए टाईम टेबल में फिरोजपुर रेल मंडल से 5 नई ट्रेनें चलाने की मंजूरी मिली हैं।  नए टाईम टेबल में जालंधर सिटी से दरभंगा के लिए एक वीकली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22552 हर रविवार सुबह 10 बजे चलेगी। 

 

18 कोचों वाली यह स्पैशल ट्रेन लुधियाना,  अंबाला, सहारनपुर, लक्सर जंक्शन,  मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोरखपुर, नरकटियागंज,  बेतिया,  सगोली,  रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा 22317 सियालदह- जम्मू तवी के लिए वीकली हमसफर एक्सप्रैस ट्रेन, 22896 फिरोजपुर - बिलासपुर के बीच वीकली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन,  22705 तिरुपति जम्मू तवी के बीच वीकली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन और 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -गाजीपुर सिटी के लिए वीकली एक्सप्रैस ट्रेन चलेगी। 


 

इन ट्रेनों की बदली समय सारणी


अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 11058 अब दिल्ली रात 8.45 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से दिल्ली ट्रेन नंबर 14673 अब दोपहर 12.30 की बजाए 1.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रैस 14519 अब दिल्ली पांच मिनट लेट दोपहर 2.50 पर पहुंचेगी। फिरोजपुर-श्रीगंगानगर एक्सप्रैस 14601 अब फिरोजपुर से सुबह 8.25 की बजाए 8.05 पर चलेगी और श्रीगंगानगर सुबह 8.20 की बजाय 8.02 बजे पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर ट्रेन नंबर 19023 अब फिरोजपुर स्टेशन पर 5 मिनट पहले रात्रि 10.15 बजे पहुंचेगी।इसी तरह फिरोजपुर- दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14625 फिरोजपुर स्टेशन पर 20 मिनट पहले दोपहर 2.15 बजे पहुंचेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!