Edited By Updated: 15 Mar, 2017 12:52 AM
पंजाब अगले मुख्यमंत्री के तौर...
पटियाला(राजेश, जोसन): पंजाब कांग्रेस के प्रधान और प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह की राजमाता महिंद्र कौर (95) की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सूत्रों के अनुसार उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डाक्टरों की ओर से राजमाता महिंद्र कौर का इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद कैप्टन अमरेंद्र सिंह मंगलवार को ही दिल्ली में कांग्रेस उप प्रधान राहुल गांधी के साथ मुलाकात करने गए थे। कैप्टन अमरेंद्र सिंह 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।