Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jun, 2017 03:14 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह अाज पूर्व डी.जी.पी. स्व.के.पी.एस. गिल की अंतिम अरदास में पहुंचे।
नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह अाज पूर्व डी.जी.पी. स्व.के.पी.एस. गिल की अंतिम अरदास में पहुंचे। इस मौके उन्होंने परिवार के साथ शोक व्यक्त करते कहा कि स्व.के.पी.एस. गिल को कभी भूला नहीं जा सकता। कैप्टन ने कहा श्री गिल ने जो पंजाब के लिए किया उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक के.पी.एस. गिल का 82 साल की उम्र में 26 मई को निधन हो गया था। वह 1957 आई.पी.एस. बैच असम पुलिस के अफसर थे और वो पंजाब में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे। श्री गिल ने पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन पर सख़्त कार्रवाई की थी। मई, 1988 में उन्होंने खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ अॉप्रेशन ब्लैक थंडर की कमान संभाली थी जो काफी कामयाब रहा था।