Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 12:19 PM
पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन अाज उस समय हंगामा हो गया जब स्व. के.पी.एस. गिल को कांग्रेस द्वारा श्रदांजलि देने के खिलाफ अकाली दल ने हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान अकाली वाकअाऊट कर गए
चंडीगढ़(भुल्लर) : पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन ही विपक्ष विरोध का झंडा बुलंद कर दिया। सदन की कार्रवाई शुरू हाेने के बाद पिछले दिनों दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के.पी.एस. गिल को श्रद्धांजलि दिए जाने के विरोध में अकाली दल के सदस्यों ने वाकआऊट किया। लोक इंसाफ पार्टी के बैंस बंधुओं ने भी गिल को श्रद्धांजलि दिए जाने पर विरोध जताया।
सदन में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह अाैर कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित सभी मंत्री व कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, अाम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता एच.एस. फूलका, सुखपाल सिंह खैहरा सहित दोनों दलाें के विधायक मौजूद थे।
सदन की बैठक शुरू होने पर पिछले दिनों दिवंगत हुए नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अकाली दल के विधायकों ने पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. के.पी.एस. गिल को श्रद्धांजलि दिए जाने का विरोध किया और सदन से वाकआउट कर गए। अकाली दल की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन में बैठे रहे।
आम अदमी पार्टी के सहयोगी दल लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत बैंस और बलविंदर बैंस ने भी के.पी.एस. गिल को श्रद्धांजलि देने का विरोध दर्ज कराया। सिमरजीत ने श्रद्धांजलि के लिए दिए गए कागज को फाड़ कर सदन के फर्श पर फैंक दिया। असके बाद बैंस बंधू ने भी सदन से वाकआउट किया।
बाद में पिछले दिनों दिवंगत हुए प्रमुख लोगों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद सदन की कार्रवाई आज स्थगित कर दी गई। विधानसभा का बजट सत्र 23 जून तक चलेगा। वर्ष 2017-18 के लिए राज्य का बजट 20 जून को वित्तमंत्री मनप्रीत बादल पेश करेंगे।