भाजपा ने 17 उम्मीदवारों की लिस्ट की तय, कल हो सकती है जारी

Edited By Updated: 12 Jan, 2017 05:41 PM

bjp has 17 seats out of 23 seats declared candidates

भाजपा ने 23 में से 17 उम्मीदवारों की लिस्ट फानल कर...

जालंधर(पाहवा): भाजपा ने 23 में से 17 उम्मीदवारों की लिस्ट फानल कर ली है। यह सूची कल जारी हो सकती है। पहले ये सूची आज जारी होने थी, लेकिन अंतिम समय में इसे रोक दिया गया। इसके पीछे संघ का दबाव बताया जा रहा है। संघ इनमें से भी कुछ चेहरों को बदलना चहता है। 

 

जालंधर नार्थ             के.डी. भंडारी
अबोहर                     अरूण नारंग
भोहा                        सीमा देवी
मुकेरियां                   अरुणेश शाकर
सुजानपुर                  दिनेश बब्बू
अमृतसर वैस्ट            राकेश गिल
अमृतसर ईस्ट            राजेश हनी
अमृतसर सैंट्रल           तरुण चुघ
दीनानगर                 बिशन दास
दसूहा                       सुखजीत कौर साही 
होशियारपुर               तीक्षण सूद
लुधियाना केंद्रीय        गुरदेव शर्मा देबी
लुधियाना वैस्ट          प्रवीण बांसल
लुधियाना नार्थ           कमल जेतली
फिरोजपुर                 सुखपाल सिंह नन्नू
राजपुरा                    हरजीत सिंह ग्रेवाल
पठानकोट                 अश्वनी शर्मा

 

6 सीटें पैंडिंग रखी पार्टी ने
भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब की 23 में से 6 सीटें पैंडिंग रखी हैं जिनकी घोषणा की जानी है। इनमें जालंधर केंद्रीय, जालंधर वैस्ट, फगवाड़ा, अमृतसर नार्थ, फाजिल्का, आनंदपुर साहिब सीटें शामिल हैं। इनमें चार मौजूदा मंत्री शामिल हैं जबकि दो फगवाड़ा व जालंधर केंद्रीय सीटों पर दावेदारी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। 

 

पांच नए चहरे पार्टी उतार सकती है
भाजपा ने पंजाब में 23 में से अभी तक 17 सीटों पर टिकटों का वितरण किया है। इन 17 में से पांच सीटों पर नए चेहरे मैदान में उतार सकती है। अमृतसर ईस्ट से राजेश हनी, राजपुरा से हरजीत सिंह ग्रेवाल, लुधियाना नार्थ से कमल जेतली, अबोहर से अरूण नारंग, लुधियाना केंद्रीय से गुरदेव शर्मा देबी को मैदान में पहली बार उतारा जाएगा। 


सात सीटों पर था विवाद 
भाजपा ने पंजाब की 23 में से 16 सीटों पर पहली एक बैठक में ही सहमति बना ली थी। जबकि 7 सीटों को लेकर भाजपा के अंदर गतिरोध चल रहा था। जालंधर वैस्ट, अमृतसर पूर्व, लुधियाना सैंट्रल, जालंधर केंद्रीय, फगवाड़ा, फिरोजपुर, अबोहर नामक इन विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को लेकर काफी विवाद रहा। कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदलने तथा कुछ पर भाजपा नेताओं की दखलअंदाजी के कारण विवाद का माहौल रहा। 


पंजाब के नेताओं को करना पड़ा इंतजार
केंद्रीय भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक सांय 6 बजे आरंभ हो चुकी थी। बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने आधे घंटे तक आपसी विचार के बाद पंजाब के नेताओं को बैठक में शामिल करना था। लेकिन पहले सात बजे तक और बाद में 7.30 तक भाजपा की टीम को बाहर इंतजार करने को कहा गया। पंजाब की तरफ से विपक्ष के नेता भगत चूनी लाल, अध्यक्ष विजय सांपला तथा प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!