भाजपा ने गुजरात में प्रचार लायक नहीं समझा कोई पंजाबी नेता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 05:38 AM

bjp does not consider promoting gujarat as a punjabi leader

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ को स्टार प्रचारकों की सूची में डाला है जबकि भाजपा को पंजाब से गुजरात में प्रचार करने लायक कोई चेहरा नहीं मिला...

जालंधर(नरेश): कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वङ्क्षडग़ को स्टार प्रचारकों की सूची में डाला है जबकि भाजपा को पंजाब से गुजरात में प्रचार करने लायक कोई चेहरा नहीं मिला हालांकि पार्टी के मार्गदर्शक मंडल में शामिल किए गए लाल कृष्ण अडवानी भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। 

भाजपा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस को भी प्रचार में उतारने जा रही है। चुनाव आयोग को दी गई 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दूसरे स्थान पर रखे गए हैं जबकि लाल कृष्ण अडवानी को तीसरा स्थान दिया गया है। 

ये भी हैं भाजपा के स्टार प्रचारक 
भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेतली, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, नरेंद्र सिंह तोमर, राम लाल व जितेंद्र सिंह के अलावा पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, जसवंत सिंह भाभोर, वी. सतीश, जीतूभाई वघानी, नितिन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, रंछोड़ भाई, भूपेंद्र सिंह, गणपत वसावा, भीखू भाई दलसानिया, शंभू नाथ, परेश रावल, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, हीराभाई सोलंकी, हर्षद गिरी गोसाईं, प्रदीप सिंह वघेला और राजू भाई ध्रुव शामिल हैं। 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी को पूरी तरह फिट न होने के बावजूद स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। उनके अलावा राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, भारत सिंह सोलंकी, सैम पित्रोदा, आनंद शर्मा, मधुसूदन मिस्त्री, दीपक बावरिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, रणदीप सिंह सुर्जेवाला, कांति लाल भूरिया, सुष्मिता देव, कमलनाथ, सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, ऑस्कर फर्नांडीज, प्रमोद तिवारी, कुमारी शैलजा, नगमा मोरारजी, अर्जुन मोडवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, शक्ति सिंह गोहिल, तुषार चौधरी, परेश धनानी, कुंवर जी भावडिय़ा, कादिर पीरजादा, गौरव पांड्या, सागर भाई रायका, राजू भाई परमार, जगदीश ठाकोर, अशोक पंजाबी व अल्पेश ठाकोर को भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। 

पंजाब में किया पार्टी का बंटाधार
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता न तो विधानसभा चुनाव में कोई कमाल दिखा पाए और न ही अमृतसर व गुरदासपुर  लोकसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के दौरान पार्टी कोई करिश्मा कर सकी और पार्टी के नेताओं ने राज्य में भाजपा का बंटाधार कर दिया। लिहाजा पार्टी ने पंजाब के नेताओं को इस काबिल नहीं समझा कि वे गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जा सकें। इस साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी 3 सीटों पर सिमट गई और 1 सीट पर उसकी जमानत भी जब्त हो गई। 

पार्टी को 5.39 फीसदी वोट मिले, जोकि 2012 में मिले वोट के मुकाबले 2 फीसदी कम हैं। पार्टी 2012 में पंजाब में 12 सीटों पर जीती थी, जबकि इस बार उसे 9 सीटें गंवानी पड़ीं। यही हाल अमृतसर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रहा जहां पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस के गुरजीत सिंह ओझला ने भाजपा के रजिंद्र मोहन छीना को 2 लाख वोट के अंतर से हरा दिया। इसी तरह हाल ही में हुए गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव के दौरान भी पार्टी के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया को कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1,93,000 वोट से करारी मात दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!