Video-केजरीवाल ने टिकट के बदले लिए लाखों रुपएःथापर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 05:28 PM

लुधियाना निटवियर क्लब के चेयरमैन व आम आदमी पार्टी के इंडस्ट्री सेल के प्रधान विनोद थापर ने  पत्रकार सम्मलेन कर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

लुधियानाः  निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर उससे दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। थापर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ-साथ दुर्गेश पाठक, पंजाब प्रभारी संजय सिंह, कपिल भारद्वाज और सुखविंदर सिंह सुक्खी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है।  थापर ने आरोप लगाया कि उनसे 11 लाख रुपए की राशि लेने के अलावा उद्योगपतियों से डिनर के एवज में 20-20  हजार रुपए भी लिए गए। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। साथ ही शिकायत की कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा को भी दी है।

PunjabKesari

वीरवार को एक प्रैस कांफ्रैंस कर विनोद थापर ने बताया कि उन्हें आम आदमी पार्टी ने इंडस्ट्रीज विंग का वाइस प्रधान बनाया था। उन्होंने काम भी किया था। उनके काम को देखते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतारने का वादा भी किया गया। जब चुनाव नजदीक आए तो इन लोगों ने दो करोड़ रुपए की मांग करनी शुरू कर दी।

 

पैसे लेने के लिए यह सभी अलग-अलग समय पर उनके साथ संपर्क करने में जुटे रहे। उनके साथ फोटो भी कराए गए। थापर ने आरोप लगाया कि सभी लोग उनसे पैसे भी लेकर जाते रहे। पैसे लेने के बाद इन नेताओं ने उन्हें केजरीवाल से मिलाने का वादा किया और उनको बोला गया कि वह लोगों से पैसे लेकर केजरीवाल के साथ डिनर करवाने की बात कहें। दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रत्येक व्यक्ति से बीस हजार रुपए लेंगे। उसने पैसे तो जमा कर लिए, लेकिन केजरीवाल नहीं आए और पैसे उन्हें दे दिए गए।

 

थापर का आरोप था कि आरोपियों ने अपना मुख्य दफतर जालंधर में खोला था, वहां पर वाई -फाई लगवाया हुआ था। इनके कहने पर दफ्तर का बिल भी उसने दिया। इसके अलावा विसलिंग वुड पैलेस में केजरीवाल का प्रोग्राम था, उसका बिल भी पार्टी ने देना था, लेकिन वह बिल भी उसने दो माह बाद अपने साथियों की सहायता से दिया था।

 

वह पैसे भी उसे नहीं मिले। इन लोगों ने तो दिए गए पैसे की रसीद दी और न ही उनको वाइस प्रधान का पत्र दिया। यहां तक कि उनका नाम भी कंप्यूटर लिस्ट से भी उड़ा दिया गया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई कि आरोपी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। 

 

उद्यमी थापर के आरोपों को आप ने किया खारिज

 

वहींआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहबाब सिंह गरेवाल और दर्शन सिंह शंकर ने उद्यमी विनोद थापर के आरोपों का खंडन किया है। गरेवाल और शंकर ने कहा कि थापर ने जो आरोप पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ लगाए हैं, उनका कोई आधार और सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि थापर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के हाथों में खेल रहे हैं। उनको ट्रांसपोर्ट, ट्रेड एवं इंडस्ट्री विंग का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!