केजरीवाल का एेलान,मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ लंबी से चुनाव लड़ेंगे जरनैल सिंह

Edited By Updated: 28 Dec, 2016 06:58 PM

arvind kejriwal        s lambi rally

आम आदमी पार्टी द्वारा   मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में पड़ते गांव कोल्यांवाली में एक विशाल रैली की जा रही है। ''पंजाब इंकलाब'' के नाम से हो रही इस रैली का नेतृत्व करते हुए ''आप'' सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल बादल के गढ़ में संबोधित कर रहे...

लंबी: आम आदमी पार्टी द्वारा   मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में पड़ते गांव कोल्यांवाली में एक विशाल रैली की गई। 'पंजाब इंकलाब' के नाम से हुई इस रैली में   'आप' सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने बड़ा एेलान किया।

 
रैली को सम्बोधित करते केजरीवाल ने कैप्टन व बादलों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने सांठ-गांठ कर पंजाब कर बर्बाद कर दिया जिसे अाम अादमी पार्टी बचाने अाई है। उन्होंने कहा कि बादल का सामना करने के लिए हमारी पार्टी जरनैल सिंह के नाम का एेलान करती है। नाम घोषित होने के बाद जरनैल सिंह ने पार्टी के लिए जीत का नारा लगाया। बड़ी संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए। सूत्रों मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि इस रैली में अरविन्द केजरीवाल लंबी हलके से पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। 

इस मौके अाप नेताआें ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता बादल पिता-पुत्र को उनकी कारगुजारियों की सजा देगी। इससे पहले रैली के लिए प्रशासन द्वारा इजाजत नहीं देने से टकराव की हालत पैदा हो गई थी। इस पर 'आप' ने कड़ा रुख अपना लिया। पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि आप ने जिस जगह रैली की इजाजत मांगी थी, प्रशासन ने सरकार के दबाव में जानबूझ कर इजाजत नहीं दी।
इस बीच, पार्टी के कार्यकर्ता महल सिंह ने अपने चार एकड़ के खेत में गेहूं की फसल उजाड़ कर टेंट लगा दिए हैं। महल सिंह ने पार्टी से कोई मुआवजा लेने से भी इन्कार कर दिया है।  


बता दें कि कोल्यांवाली गांव मुख्यमंत्री बादल के दाहिने हाथ माने जाते अकाली नेता दयाल सिंह का इलाका है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह लंबी में रैली करना चाहते थे परन्तु मुख्यमंत्री बादल के दबाव में  प्रशासन ने उन्हें  इस रैली की इजाजत नहीं दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!