मशोबरा की वादियों में होगा अरूसा के जन्मदिन का जश्न,कैप्टन अमरेंद्र पहुंचेंगे बधाई देने

Edited By Updated: 19 May, 2017 09:26 AM

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम का जन्म दिन हिमाचल प्रदेश के रमणीक पहाड़ी क्षेत्र ‘मशोबरा ’ (शिमला नजदीक) में मनाए जाने की चर्चा है।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की पाकिस्तानी महिला दोस्त अरूसा आलम का जन्म दिन हिमाचल प्रदेश के रमणीक पहाड़ी क्षेत्र ‘मशोबरा ’ (शिमला नजदीक) में मनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों का बताना है कि 21 मई को होने वाले जन्म दिन समागम की मेजबानी एक प्रसिद्ध वकील करेगा जिसके परिवार के साथ भी अरूसा आलम की अच्छी दोस्ती मानी जाती है। 

 

इस खास किस्म के समागम के लिए चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री के नजदीकी समझे जाते कुछ मंत्री, विधायक, राजनीतिज्ञ आदि भी इस समागम में शिरकत कर रहे हैं। सत्ता के गलियारें में मुख्यमंत्री की महिला दोस्त के जन्म दिन  की  पूरी चर्चा है। अरूसा आलम पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान गई हुई है जबकि कांग्रेस सरकार के गठन के बाद वह चंडीगढ़ में ही मौजूद थी। मुख्यमंत्री दिल्ली में ‘सारागढ़ी के युद्ध’ तथा अपने जीवन पर लिखी पुस्तक ‘द पीपुल्स महाराजा’ के  विमोचन को लेकर दिल्ली में थे जहां से वे सीधे हिमाचल प्रदेश चले जाएंगे। मुख्य मंत्री दफ़्तर के सूत्रों मुताबिक कैप्टन अमरेंद्र सिंह जन्म दिन समागम के बाद 22 मई को ही राजधानी में लौटेंगे।

 

मुख्यमंत्री के पास के राजनीतिज्ञों का कहना है कि अरूसा आलम के जन्म दिन की मेजबानी तो अक्सर  कैप्टन सिंह ही करते थे, परन्तु इस बार सरकार होने के कारण कुछ अलग समागम होगा।  सिंह और अरूसा आलम की दोस्ती साल 2006 से चली आ रही है। सरकार में उनका काफी प्रभाव माना जाता है। 

 

पंजाब में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद कैप्टन के पंजाब दौरों में भी कमी आई है। यहां तक कि कैप्टन की तरफ से सरकारी कामकाज सचिवालय की जगह घर से ही चलाने को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री के नजदीकी सुत्रों अनुसार पैर पर चोट लगने कारण वह घर से ही काम चला रहे हैं।

 

मशोबरा में काटे जाएंगे दो केक 

21 मई को मशोबरा में अरूसा आलम का जन्म दिन होने के साथ ही फरीदकोट से विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों का भी जन्म दिन है। लिहाजा कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दो केक लाने के निर्देश दिए हैं। किक्की ढिल्लों किसी समय अकाली दल में थे और बाद में मनप्रीत सिंह बादल की पीपलज पार्टी आफ पंजाब में शामिल हो गए और 2012 की विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!