अमरनाथ यात्रा : भटिंडा से लंगर लगाने आए संगठनों के 3 वाहनों पर हमला, 2 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 12:02 PM

amarnath yatra 2017

सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने के बावजूद अमरनाथ यात्री सुरक्षित नहीं हैं, जिसका उदाहरण सोमवार को

जम्मू/भटिंडा (बलराम/ मजीद): सरकार द्वारा अमरनाथ यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने के बावजूद अमरनाथ यात्री सुरक्षित नहीं हैं, जिसका उदाहरण सोमवार को यात्रियों के लिए लंगर सुविधाएं प्रदान करने वाले संगठन पर हुए हमले से मिल रहा है। वर्षों से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाने वाली भटिंडा की संस्था जय शिव शंकर वैल्फेयर ट्रस्ट पर अनंतनाग के समीप उपद्रवियों ने वाहनों पर हमला कर दिया। 

इस हमले में संस्था के चेयरमैन त्रिलोक सिंह व वाहन चालक सुखवंत घायल हो गए। दोनों घायलों को पहलगाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  घायलों ने बताया कि वे लंगर सामग्री लेकर श्रीनगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अनंतनाग से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर उपद्रवियों द्वारा उनके वाहन पर पथराव कर दिया गया।   पथराव में उनके वाहन के शीशे भी टूट गए। उन्होंने कहा कि इस पथराव में 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

वहीं दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के द्रबगाम गांव में देर रात आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया। सेना ने भी इस हमले का जवाब दिया और इस दौरान एक स्थानीय शख्स घायल हो गया। सेना के जवानों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।  हालांकि रात होने की वजह से सेना को अपना अभियान चलाने में दिक्कत हो रही थी। सेना के जवान आस-पास से गुजरने वाले लोगों की तलाशी ले रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!