Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Aug, 2017 11:43 PM
सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को कस्टम डिपार्टमेंट के अफसरों ने गांजा...
नई दिल्ली: सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के एक केबिन क्रू को कस्टम डिपार्टमेंट के अफसरों ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि क्रू मील सर्विस कार्ट में गांजा छिपाकर फ्लाइट के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जिससे 2 किलो गांजा मिला था। यह फ्लाइट 19 जुलाई को दिल्ली से चेन्नई जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक 19 जुलाई को एयर इंडिया फ्लाइट दिल्ली से चेन्नई जा रही थी। इस दौरान चैकिंग में मील कार्ट से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। नशीली चीजों की तस्करी के रैकेट की गहराई से पड़ताल की गई। इसमें एअर इंडिया के केबिन क्रू के शामिल होने के सबूत मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।