मान को प्रधान बनाने पर बोले संधू, हार के बाद आप फिर दोहरा रही है गलती

Edited By Updated: 10 May, 2017 11:05 AM

aap repeating mistakes yet again kanwar sandhu

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में धमासान थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैैं।

चंडीगढ़ः  आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में धमासान थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैैं। अब तक इस मामले में आप विधायक नेता कंवर संधू भी सामने आ गए हैं। कंवर संधू ने भी भगवंत माने को पार्टी का पंजाब प्रधान बनाए जाने का विरोध किया है। उन्‍होंने कहा है कि अाप फिर गलती कर रही है। दूसरी आेर, भगवंत मान को भरोसा है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्‍होंने कहा है कि वह नाराज नेताओं को उनके घर जाकर मनाएंगे।


पंजाब आप के नवनियुक्‍त प्रधान भगवंत मान ने कहा है कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे। पार्टी में सबकुछ जल्‍द ठीक हो जाएगा। उन्‍होंने कहा, मैं पार्टी के सभी छोटे-बड़े नाराज नेताओं के घर जाकर उन्हें मनाऊंगा।

 


उन्‍हाेंने कहा कि पंजाब में पार्टी वर्करों में जो निराशा आई है उसे उम्मीद में बदलेंगे। पार्टी जल्द ही पंजाब की बेहतरी के लिए काम शुरू करेगी। पार्टी के समक्ष अब एक ही मसला है कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से किए झूठे वादों को चुनौती दी जाए। विधानसभा में पार्टी एच.एस. फूलका की अगुआई में और बाहर उनकी अगुआई में काम करेगी।

 
पंजाब में आप की कमान भगवंत मान और अमन अरोड़ा को सौंपने पर विधायक कवर संधू का कहना है कि पंजाब में चुनाव में हार के बाद आप फिर गलती कर रही है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में इन नियुक्तियों पर टिप्‍पणी की है। पोस्‍ट में उन्होंने लिखा कि नियुक्ति से पहले पंजाब चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर ईमानदारी से आत्ममंथन किया जाना चाहिए था।

उन्‍होंने लिखा है‍ कि इसकी जिम्मेवारी सांसदों, विधायकों और पुराने स्वयंसेवकों दी जानी चाहिए थी। दुर्भाग्यवश, हमने गुरदासपुर उपचुनाव की तरफ आगे बढ़ने का फैसला किया है और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए आंखों पर पट्टी बांध ली।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!