Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 01:35 PM
गत 2 दिन पहले गांव लंघेयाना नवां के छप्पड़ में से मिले एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हुई।
मोगा (आजाद): गत 2 दिन पहले गांव लंघेयाना नवां के छप्पड़ में से मिले एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हुई।
बाघापुराना पुलिस के सहायक थानेदार नायब सिंह ने गांव के सरपंच छिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई करने के बाद आज शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद समाजसेवा सोसायटी मोगा के हवाले किया। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।