Edited By Updated: 06 Feb, 2016 01:46 AM
थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव सुखानंद में लगभग 11 बजे के करीब दिन-दिहाड़े एक नौजवान का तेजधार...
मोगा/समालसर(ग्रोवर): थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव सुखानंद में लगभग 11 बजे के करीब दिन-दिहाड़े एक नौजवान का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की माता मंजीत कौर पत्नी सुखमन्द्र सिंह द्वारा दी गई सूचना पर थाना समालसर के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्यार सिंह, ए.एस.आई. सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मौके से खून के सैंपल तथा किरच बरामद की।
जानकारी के अनुसार मंजीत कौर का बेटा सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खी (22) निवासी गांव सुखानंद गांव के डेरा भोरेवाला में माथा टेकने गया था। कुछ समय बाद उसको गांव के ही रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ काका पुत्र राम सिंह ने घर आकर बताया कि उनके बेटे सुक्खी को चोटें लगी हुई हैं।
जब वह मंडी में गई तो उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था, जिसको वे कोटकपूरा के अस्पताल ले गए। मंजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे ने रास्ते में उसे बताया कि उस पर बाहला सिंह पुत्र जग्गा सिंह निवासी सुखानंद ने किरच मार कर हमला किया है। सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार सुखप्रीत सिंह सुक्खी कुछ समय पहले नशों का आदी था तथा उसके नशेड़ी दोस्तों के साथ संबंध थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। इंस्पैक्टर गुरप्यार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।