Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 01:27 PM
थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव थराज निवासी गुरतेज सिंह (40) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह जो 2 बच्चों का पिता था, आज सुबह तड़कसार तूड़ी वाली ट्रॉली भरकर...
मोगा (आजाद): थाना बाघापुराना के अंतर्गत पड़ते गांव थराज निवासी गुरतेज सिंह (40) द्वारा मानसिक परेशानी के चलते अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गुरतेज सिंह जो 2 बच्चों का पिता था, आज सुबह तड़कसार तूड़ी वाली ट्रॉली भरकर लाया था। दोपहर के समय उसने अपनी पत्नी सुखदीप कौर को घरेलू सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया। वह वापस आई तो देखा कि उसका शव लटक रहा था, जिस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर बाघापुराना के सहायक थानेदार गुरतेज सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति आर्थिक तौर पर परेशान रहता था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।