Edited By Updated: 01 Oct, 2016 03:06 PM
सरबत खालसा की ओर से नियुक्त किए गए अलग-अलग तख्तों के जत्थेदारों ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ क्या व्यवहार किया जाए, का फैसला कौम पर छोड़ दिया है। सुखबीर सिंह बादल को बरगाड़ी व बहिबल कलां कांड के संबंध में अकाल तख्त साहिब पर...
अमृतसर(ब्यूरो): सरबत खालसा की ओर से नियुक्त किए गए अलग-अलग तख्तों के जत्थेदारों ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ क्या व्यवहार किया जाए, का फैसला कौम पर छोड़ दिया है। सुखबीर सिंह बादल को बरगाड़ी व बहिबल कलां कांड के संबंध में अकाल तख्त साहिब पर तलब किया गया था परन्तु आज तक श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश नहीं हुए।
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने बताया कि सुखबीर बादल को तलब होने के लिए 2 बार मौका दिया गया था परन्तु वह सत्ता के नशे में चूर होकर सिख संप्रभुता के केन्द्र्र, गुरु के तख्तों की परवाह न करते हुए आज तक जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि 26 अक्तूबर तक सिख संगतों द्वारा जो सुझाव आएंगे उन पर विचार करने के उपरांत अगली खालसाई परम्पराओं के अनुसार किया जाएगा।