Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 11:22 AM
जान से मारने की धमकी देकर 3 अज्ञात लुटेरों ने अश्विनी कुमार गुप्ता निवासी परवाना नगर मोगा को तेजधार हथियारों से घायल कर उसकी एक्टिवा तथा 2 मोबाइल फोन के अलावा अन्य सामान छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। अश्विनी को सिविल अस्पताल मोगा ले जाना...
मोगा(आजाद): जान से मारने की धमकी देकर 3 अज्ञात लुटेरों ने अश्विनी कुमार गुप्ता निवासी परवाना नगर मोगा को तेजधार हथियारों से घायल कर उसकी एक्टिवा तथा 2 मोबाइल फोन के अलावा अन्य सामान छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। अश्विनी को सिविल अस्पताल मोगा ले जाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश आरंभ कर दी है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अश्विनी कुमार गुप्ता निवासी मोगा ने कहा कि वह दुन्नेके में एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। जब वह अपनी एक्टिवा पर काम खत्म कर देर सायं नहर की पटरी के साथ-साथ अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसे मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात लुटेरों, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर उसे घेर लिया और एक युवक ने तेजधार हथियार से सिर तथा बाजू पर प्रहार कर किया, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान उनके साथी ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी और वह नीचे गिर गया तब लुटेरे एक्टिवा तथा जेब में रखे 2 मोबाइल फोन निकालकर ले गए।
एक्टिवा में फर्म की चैक बुक, ए.टी.एम. कार्ड, चाबियां तथा अन्य दस्तावेज भी थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना पर डी.एस.पी. सिटी केसर सिंह, थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह, सहायक थानेदार संतोख सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।