Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Feb, 2018 10:07 AM
गत रात्रि मोगा-कोटकपूरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गुरचरन सिंह (62) निवासी गांव चंदनवां की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा ने मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मोगा (आजाद): गत रात्रि मोगा-कोटकपूरा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गुरचरन सिंह (62) निवासी गांव चंदनवां की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा ने मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गुरचरन सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने बेटा जो काली माता मंदिर के पास सर्फ फैक्टरी में काम करता है, को रोटी देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। मामले की जांच कर रहे हवलदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि आज गुरचरन सिंह के शव को सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।